सावधान! ये पेन ले सकता है आपकी जान,गलती से भी ना उठाएं

सावधान! ये पेन ले सकता है आपकी जान,गलती से भी ना उठाएं
By New31 Uttarakhand

सावधान हो जाइए! यह पेन ले सकता है आपकी जान ,अगर आपको रास्ते में, खेत में या किसी सुनसान जगह पर कोई पेन जैसी वस्तु दिखाई दे तो उसे साधारण पेन समझने की भूल बिल्कुल न करें। बुलंदशहर पुलिस ने आम जनता के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि पेन जैसी दिखने वाली कोई भी संदिग्ध वस्तु खतरनाक विस्फोटक या बम हो सकती है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं, न उठाएं और न ही उसके पास जाएं। यदि कहीं ऐसी कोई चीज दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर कॉल करें।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। साथ ही लोगों को ऐसी जगहों पर भीड़ न लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।याद रखिए, एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन संदिग्ध वस्तुओं को कौन रख रहा है। मामले की जांच की जा रही है और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सामने आ सकेगी।”

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.