ममता की पार्टी में सियासी भूचाल, सांसद छोड़ रहे साथ!

ममता की पार्टी में सियासी भूचाल, सांसद छोड़ रहे साथ!
By New31 Uttarakhand

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़ चुके हैं।लगातार तीन बड़े इस्तीफों के बाद राज्यसभा में टीएमसी की ताकत घटकर 10 सांसदों तक सिमट गई है। वहीं खबरें हैं कि पार्टी के कई सांसद और नेता नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में 19 बागी सांसदों के अलग गुट बनाने की चर्चा ने भी सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।बताया जा रहा है कि इस सूची में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं जिन्हें कभी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता था।

ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या टीएमसी के भीतर बढ़ती नाराजगी ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक संकट साबित होगी या फिर पार्टी इस चुनौती से उबर पाएगी? पश्चिम बंगाल की राजनीति में आने वाले दिन काफी अहम माने जा रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.