जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन

By New31 Uttarakhand

दिल्ली का जंतर-मंतर आज छात्रों की आवाज़ से गूंज रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके सुबह दिल्ली पहुंचे और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की। हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आत्मकथा लेकर पहुंचे दिपके ने प्रदर्शनकारियों से किताब और तिरंगा साथ लाने की भी अपील की। उनका कहना है कि यह आंदोलन संविधान की मर्यादा में रहकर छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।”

“दरअसल, CJP का आरोप है कि NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी कई बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ियां और पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। इसी को लेकर पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में समर्थक जुट रहे हैं और ‘पीसफुल प्रोटेस्ट’ व ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। पार्टी ने साफ निर्देश दिए हैं कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव से दूर रहा जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.