उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी करेंगे आगाज़

By New31 Uttarakhand

लोकसभा में सरकार को घेरने के बाद अब राहुल गांधी उत्तराखंड की सियासत में बड़ा संदेश देने आ रहे हैं! 4 और 5 जून को होने वाला उनका दौरा कांग्रेस के लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 की चुनावी तैयारी का बड़ा संकेत माना जा रहा है। राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करेंगे। लंबे समय बाद राहुल गांधी का कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में सक्रिय कार्यक्रम होने जा रहा है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा और जमीनी कार्यकर्ताओं को सीधे नेतृत्व से जुड़ने का मौका मिलेगा।

5 जून को देहरादून में राहुल गांधी का पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा। यहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और सभी संगठनात्मक प्रकोष्ठों के साथ अहम बैठक करेंगे। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा होगा। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में सिर्फ “मन की बात” नहीं होती, बल्कि कार्यकर्ताओं की बात सुनी भी जाती है। अब सबकी नजरें राहुल गांधी के इस दौरे पर हैं, क्योंकि इसे उत्तराखंड की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.