8 बार सड़क पर पटका, 27 सेकंड में छीन ली मासूम की जिंदगी! हैवानियत देख कांपे डॉक्टर

8 बार सड़क पर पटका, 27 सेकंड में छीन ली मासूम की जिंदगी! हैवानियत देख कांपे डॉक्टर
By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की निर्मम हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिला अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम के दौरान सामने आए तथ्यों ने डॉक्टरों को भी झकझोर कर रख दिया।रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की बर्बरता के चलते मासूम आरव के सिर और छाती की लगभग सभी हड्डियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

डॉक्टरों का मानना है कि पहली बार सड़क पर पटकने के दौरान ही बच्चे की खोपड़ी के जोड़ खुल गए थे और वह तत्काल अचेत हो गया था। इसके बाद दूसरी या तीसरी बार पटकने पर ही उसकी मौत हो गई होगी।सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बच्चे के शरीर पर बाहर से किसी प्रकार की खुली चोट या खून बहने के निशान नहीं मिले।

हालांकि अंदरूनी अंगों और हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। पोस्टमार्टम में आरव की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई, जबकि हाथ और पैरों में किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं मिला।पुलिस इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आरोपी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए शिकोहाबाद के इंस्पेक्टर अनुज कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।मामले में आरोपी विराज उर्फजितेंद्र पाठक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगने के कारण उसे फिलहाल जिला अस्पताल में पुलिस निगरानी में भर्ती रखा गया है।

डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आगे उसके इलाज और जेल भेजने का निर्णय लिया जाएगा।पुलिस जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते बच्चे की मां रती पिछले पांच महीनों से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी विराज ने रती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया था।बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपी मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया।

घर से करीब 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने कुछ ही सेकंड के भीतर बच्चे को कई बार सड़क पर पटक दिया। बच्चे की मौत होने के बाद आरोपी शव को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया था।इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर आरोपी के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार करने में जुटी हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.