सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए SSC GD परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर हुए हंगामे और भारी भीड़ के बाद अब खुद SSC चेयरमैन ने माना कि यूपी के कई परीक्षा केंद्रों पर “मिसमैनेजमेंट” हुआ था।
प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में तकनीकी गड़बड़ियों और भारी भीड़ के कारण हजारों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी।हालांकि SSC ने साफ कहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ था, लेकिन ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम को हैक करने की कोशिशें लगातार हो रही थीं।
संदिग्ध गतिविधियां मिलने के बाद कई कंप्यूटर टर्मिनल बंद करने पड़े, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई और कई उम्मीदवारों की परीक्षा दोबारा शेड्यूल करनी पड़ी।देशभर में 46 लाख से ज्यादा उम्मीदवार SSC GD परीक्षा दे रहे हैं। अब इस मामले ने परीक्षा सुरक्षा और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।