देहरादून के रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में अब तक 9 आरोपी हुए गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। देर रात गुनियाल गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी मोहम्मद कवीश को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी शांतनु त्यागी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। इस केस में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत उस समय हुई थी, जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और दो कारों में सवार बदमाशों के बीच हो रही फायरिंग की चपेट में आ गए थे।

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 900 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई और 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। साथ ही हुड़दंग और कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने तीन नशा तस्करों को भी पकड़ा, जिनके पास से चरस और अवैध शराब बरामद हुई। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाते हुए सैकड़ों चालान काटे गए और कई वाहन सीज किए गए। हालांकि पुलिस लगातार लोगों से संवाद कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिला रही है, जबकि इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.