कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में की राहुल गांधी से मुलाकात!

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में की राहुल गांधी से मुलाकात!
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर सम्मान व्यक्त किया। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गई हैं।

गौरतलब है कि कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था। इसी प्रकरण के चलते मोहम्मद दीपक सुर्खियों में आए थे। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब राहुल गांधी ने इस विषय पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी थी।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में दीपक ने राहुल गांधी से मुलाकात की। वालिया ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दीपक कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनसे आत्मीय बातचीत की। उन्होंने कहा कि दीपक अपने मानवीय कार्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में पहचान बना चुके हैं, और यही कारण है कि उन्हें सम्मान देने के लिए बुलाया गया।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने दीपक के सामाजिक योगदान की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे, करुणा और सेवा की भावना का सम्मान है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दीपक जैसे लोगों को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहित करना यह संदेश देता है कि कांग्रेस पार्टी उन नागरिकों के साथ खड़ी है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहे हैं।यह मुलाकात न सिर्फ सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी, बल्कि मौजूदा समय में सौहार्द और आपसी सम्मान की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.