लालकुआं में मजदूर की बस्ती में लगी भीषण आग ,दो दुकानें जलकर राख

By New31 Uttarakhand

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास श्रमिक बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड में कई मजदूरों की झोपड़ी जल कर राख हो गए ,जबकि दो दुकान भी जलकर खाक हुई है . बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों एवं झोपड़िया में भीषण आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई, वही लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की झोपड़ियां को अपने चपेट में ले लिया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन को दी जहां फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई.देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ियों की आग दुकानों में भी पहुंच गई.

स्थानीय लोग एकजुट होकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे मगर आग नहीं बुझी.इस अग्निकांड में कई मजदूर बेघर हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि अग्निकांड से मजदूरों को काफी नुकसान पहुंचा है यहां तक की दो दुकानों में लगी आग से भी उनको भारी नुकसान पहुंचा है. आग के बाद मजदूरों के सामने खाने पीने का संकट भी खड़ा हो गया है. जहां स्थानीय लोग उनको मदद पहुंचा रहे हैं. बताया जा रहा है कि शाम के समय मजदूर का परिवार घर में खाना बना रहा था जिसके चलते आग लगी है फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.