हल्द्वानी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के सीएम को सौपा खेल ध्वज

By New31 Uttarakhand

आज यानी शुक्रवार को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आयोजित किया गया है। आपको बता दे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे। दरअसल इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हल्द्वानी पहुंचे जिसके बाद अमित शाह के हल्द्वानी पहुंचने पर सीएम धामी ने बुके और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। और इस वक्त सीएम धामी सहित कई नेता मौजूद रहे। दरअसल गृह मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। बता दें 28 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नेशनल गेम्स का आगाज हुआ था. और इसका शुभारंभ पीएम मोदी ने किया था. जिसके बाद उत्तराखंड के अलग अलग स्थानों में नेशनल गेम्स 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किये गए.

बता दे नेशनल गेम्स में 34 खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें देशभर के 10 हजार के करीब खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. हालांकि आज 18 दिन बाद उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेशनल गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की गयी और इसके बाद होने वाले अगले नेशनल गेम्स का आयोजन मेघालय में होगा. जिसके लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मेघालय के सीएम को इसका ध्वज सौपा. आपको बता दें कि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंगकल संगमा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय खेल एवं युवा मामले की मंत्री रक्षा निखिल खडसे, खेल मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्या, सांसद नैनीताल अजय भट्ट, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष व सांसद डा पीटी ऊषा इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.