हल्द्वानी इंदिरा नगर में सामुदायिक भवन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त, दी सख्त चेतावनी

By New31 Uttarakhand

नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा नगर छोटी लाइन स्थित सामुदायिक भवन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार सचिन कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने कार्यवाही की निगरानी की। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा शहर के हर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना है कि किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी कारवाही भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि शहर की सार्वजनिक संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त रखा जा सके।

इस कार्रवाई के माध्यम से नगर निगम ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त रखने के प्रति गंभीर है। यह कदम नागरिकों के हित में उठाया गया है ताकि शहर के विकास और सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा सके।नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल भवन की स्थिति खराब है , जिसे पहले ठीक कराया जाएगा और फिर जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नरीमन चौराहे से नैनीताल रोड ठंडी सड़क तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए और एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से खड़े ठेले हटाए गए। फुटपाथ पर रखे गए सामान को भी निगम की टीम ने जब्त कर लिया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.