हल्द्वानी मेयर प्रत्याशी गजराज का बयान, ट्रिपल इंजन की भाजपा हर वार्ड में करेगी विकास

By New31 Uttarakhand

भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने सोमवार को CMT कॉलोनी, हीरानगर, नवाबी रोड चौराहे के सामने, गुंसाई नगर वार्ड नं. 17, रामलीला मैदान, शीशमहल वार्ड 3, वार्ड नं. 01, काठगोदाम क्षेत्र, ट्रान्सपोर्ट नगर में प्रचार किया अंतिम चरण में चल रहे प्रचार अभियान में गजराज सिंह बिष्ट ने आठ से अधिक वार्डों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से वोट मांगे। भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने वादा किया कि शहर के हर क्षेत्र में भाजपा नगर निगम में सरकार के विकास योजनाओं को आगे बढ़ाएगी। जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित हल्द्वानी के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र पेश किया। उन्होंने हल्द्वानी की जनता के समक्ष संकल्प लिया कि हम हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिग्नल, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मॉनीटरिंग सिस्टम लागू कर यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करेंगे। प्रमुख स्थानों पर स्मार्ट पार्किंग प्रणाली के साथ पार्किंग स्थलों का निर्माण करेंगे। हल्द्वानी तहसील परिसर में एक बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण करेंगे, जिसमें प्रशासनिक भवन और आधुनिक बस स्टैंड शामिल होगा। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में होमस्टे स्थापित करने पर प्रॉपर्टी टैक्स में छूट प्रदान करेंगे एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक फ्लावर शो की शुरुआत की जाएगी। उन्होने कहा की भाजपा के संकल्प पत्र को पूरे शहर में प्राथमिकता से लागू किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.