लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ रहे हैं वाला बयान तूल पकड़ता नजर आ रहा है. इस मामले में शनिवार को राहुल के खिलाफ असम की राजधानी गुवाहाटी में एक एफआईआर दर्ज की गई. राहुल गांधी ने इंदिरा भवन के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई. राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला करते-करते इंडिया स्टेट पर भी गलत बयानबाजी कर दी. अब उनके बयान को लेकर बीजेपी ने तगड़ा हमला बोला है. आखिर ये बयां क्या था ?लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. अगर आप मानते हैं कि हम बीजेपी या आरएसएस से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाए हैं कि क्या हो रहा है. भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम बीजेपी और आरएसएस से ही नहीं, बल्कि इंडिया स्टेट से लड़ रहे हैं.जिसके बाद कई लोगो ने उनके बयानों पर टिप्पाणी भी की ऐसे ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा और पीएम मोदी का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं. वे भारत और भारतीय राज्यों के खिलाफ लड़ रहे हैं. यह संयोग नहीं बल्कि एक सोचा-समझा प्रयोग है. यह एक उद्योग बन गया है, राहुल गांधी ‘भारत तोड़ो’ के एजेंडे पर चलते हैं.”यह एफआईआर गुवाहाटी के पान बाज़ार पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 152 के तहत दर्ज की गई है। जिसका मतलब है भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य करना यह एक गैर-जमानती अपराध है. राहुल गांधी द्वारा भारतीय राज्य के साथ लड़ाई का जिक्र करने के बाद भाजपा ने उन पर भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में काम करने का आरोप लगाया है.
राहुल गांधी की फिसली जुबान, ऐसा क्या बोल गए जो गंभीर धाराओं में हुआ एक्शन?