हल्द्वानी में बीजेपी को चुनाव में क्यों लेना पड़ रहा है 2 सीएम का सहारा?

By New31 Uttarakhand

नगर निगम चुनाव में सभी मेयर प्रत्याशीयो ने अपनी कमर कस ली है। सभी मेयर प्रत्याशी हर वो प्रयास कर रहे है जिससे वो जनता को लुभा सके। लेकिन ये सब जानते है की जो आज जनता के बीच हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे है जीतने के बाद वही नेता जनता के लिए विलुप्त हो जाते है। और आज तक हम यही देखते आये है। अब देखने वाली बात होगी की इस नगर निगम के चुनाव के बाद इसमें कोई बदलाव आता है या लगातार ये सिलसिला जारी रहता है। वही बात करे हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की तो ये बात सब जानते है की 10 साल से हल्द्वानी में बीजेपी का मेयर ही जीतते आया है ऐसे में इस बार दूसरी अन्य पार्टियों के लिए ये चुनाव चुनौती से भरा हुआ है।

आपको बता दे जहा एक तरफ आज 12 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशाल रोड शो आयोजित किया गया है तो वही दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज शाम 4 बजे हल्द्वानी के वार्ड नंबर 40 में सभा को सम्भोधित करने वाले है। हालांकि इन सब के बीच कुछ बाते है जो काफी सुर्खियों में चल रही है जैसे की अगर हल्द्वानी में बीजेपी के मेयर ने10 साल में कुछ काम किया होता तो आज बीजेपी को मुख्यमंत्री धामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर वोट नहीं बिटोरने पढ़ते। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए कब आते है और उनका आना कांग्रेस के लिए कितना नुक्सान दायक साबित होता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.