उत्तराखंड में एक बार फिर से भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। धनोल्टी मार्ग पर एक रेस्टोरेंट के पास गाड़ी पार्क करते समय स्कॉर्पियो गाड़ी बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। बता दे बुधवार को देर रात स्कॉर्पियो कार से पांच लोग धनौल्टी की ओर जा रहे थे. वाहन का ड्राइवर धनौल्टी मार्ग स्थित कैसल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था. अंधेरे होने के कारण चालक को जगह का सही अंदाजा नहीं हो पाया, और गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी. जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घटना कि सूचना पुलिस को दी .
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. कार में ड्राइवर सहित कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो कि मृत्य हो गई ,वही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सभी लोग उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और सब घूमने जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ. बता दें कि उत्तराखंड से आए दिन सड़क हादसों की खबरें आ रही है. खास तौर पर पहाड़ी इलाकों में लोग आए दिन अपनी जान गंवा रहे हैं.