हल्द्वानी में RTI एक्टिविस्ट पर हमला, तलवार मारकर कार का शीशा तोड़ा

By New31 Uttarakhand

नैनीताल जिले के चोरगलिया निवासी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया. हमला उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ हल्द्वानी से चोरगलिया लौट रहे थे. पोखरिया का आरोप है कि रास्ते में कार सवारों ने उनकी कार रोकी और तलवार से हमला कर दिया. हमले में ड्राइविंग सीट का शीशा टूट गया. उन्होंने चोरगलिया थाने में पहुंचकर अपनी जान बचाई ….चोरगलिया थाना पहुंचे भुवन पोखरिया ने बताया कि वह रविवार को पत्नी और बेटी के संग कार से हल्द्वानी आए थे. शाम करीब साढ़े 6 बजे वह वापस घर लौट रहे थे. दानीबंगर के पास पहुंचने पर एक कार सवार चार युवक आए और उनकी कार रोक ली. उन्होंने जब कार का शीशा नहीं खोला तो हमलावरों ने कार के ड्राइविंग सीट वाले गेट के शीशे को तलवार से मारकर तोड़ दिया।

हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने अपनी कार भगाई और सीधे चोरगलिया थाने पहुंच गए….इसके बाद थाने से ही पोखरिया ने फेसबुक पर लाइव कर….. इस घटना की जानकारी साझा की. उनका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं. अवैध खनन को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में कई पीआईएल दाखिल की है. इसलिए कई लोग उनसे रंजिश रखते हैं. उन्होंने बताया कि अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की गई थी. लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, इस हमले से उनकी पत्नी और बेटी घबराए हुए हैं वहीं चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. पोखरिया ने थाने में आकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. घटनास्थल के आसपास के फुटेज देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी..

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.