रुड़की में शिवलिंग पर खून चढ़ाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, बताई वजह

By New31 Uttarakhand

रुड़की के जौरासी गांव में एक युवक के द्वारा मंदिर के शिवलिंग पर खून चढ़ाकर अभिषेक करने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। आपको बता दे रुड़की पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी युवक इलियास कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि युवक ने धार्मिक स्थल पर जादू टोने को सिद्ध करने के मकसद से अपना खून शिवलिंग के ऊपर चढ़ाया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी इलियास के खिलाफ धार्मिक भावनाएँ भड़काने के आरोप में विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। वही रुड़की कोतवाली के कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 1 दिसंबर को अंकित सैनी ने सूचना दी की इलियास कुरैशी ने शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर अपना खून लगाकर शिवलिंग को अपवित्र कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया है।

हालांकि शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में आरोपी के विरुद्ध धारा 298, 299,196(ख) BNS मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। साथ ही मुकदमा लिखें जाने के बाद धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की गंभीर घटना पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। वही पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी इलियास कुरैशी पुत्र राशिद को ग्राम जोरासी से दबोच कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायालय के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में ज़िला कारागार हरिद्वार भेज दिया गया। साथ ही एहतियात के तौर हालात न बिगड़े इसलिए पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.