हजारों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। जिसकी वजह से नोएडा से दिल्ली आने वाले रास्तों पर लंबा जाम लग गया है। आपको बता दे चिल्ला बॉर्डर, यूपी गेट, महामाया फ्लाइओवर पर भारी जाम देखने को मिल रहा है। दरअसल बीते 27 नवंबर से किसान ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर और इसके बाद 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर धरना और प्रदर्शन किया, हालांकि आंदोलन के तीसरे और अंतिम चरण यानी आज 2 दिसंबर को वो संसद सत्र के दौरान दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। साथ ही पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बैरियर लगा दिए है।
दरअसल दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस चेकिंग कर रही है साथ ही किसानों को दिल्ली में दाखिल होने से रोका जा रहा है जिसके चलते रूट भी डायवर्ट किया गया है। आपको बता दे किसान आंदोलन को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर पर करीब 4,000 पुलिस कर्मी तैनात हैं। जिसमे 2,000 पुलिसकर्मी नोएडा पुलिस और 2,000 पुलिसकर्मी दिल्ली के हैं। वही अगर बात करे किसानो की मांग की तो किसानों का कहना है कि –
1) पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को 10% प्लॉट और 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।
2) 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 20% प्लॉट दिया जाए।
3) भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ दिया जाए.
4) हाई पावर कमेटी द्वारा पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी किया जाए.
5) आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाए और ये सारे निर्णय शासन स्तर पर लिए जाने हैं।
दरअसल यूपी के गौतमबुध नगर, बुलंदशहर अलीगढ़, आगरा समेत कई जिलों के किसान दिल्ली कूच मार्च में शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनुमान है की इसमें 40 से 45 हजार किसान शामिल हो सकते हैं। साथ ही ये दिल्ली कूच 14 किसान संगठनो ने बुलाया है।