उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दे इस हादसे में एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। वही इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। दरअसल ये सभी लोग सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर थे और देर रात शादी समारोह से लौट रहे थे। लेकिन आज सुबह करीब 4 बजे के आसपास तेज स्कार्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। और इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। वही मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा बुधवार सुबह चार बजे के आसपास का है, जब ये सभी कार में सवार होकर लखनऊ से लौट रहे थे, लेकिन तभी कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 196.200 के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे और टक्कर इतनी तेज थी कि पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बता दे इस हादसे में डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ अरुण कुमार, डॉ. नरदेव की मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल डॉ. जयवीर सिंह को सैफई मेडिकल रेफर कर दिया गया। दरअसल इन पांचो डॉक्टर की शिनाख्त उनके आई डी कार्ड से हुई जबकि एक अन्य मृत्य की पहचान अभी नहीं हुई है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे को संज्ञान में लिया है. दरअसल सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।