रुद्रपुर स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने से यात्री का फिसला पैर, ऐसे बचाई जान

By New31 Uttarakhand

चलती ट्रैन में चढ़ने से कई बार कई यात्रियों ने अपनी जान गवाई है लेकिन फिर भी यात्री इन हादसों के शिकार होते है और लापरवाही करते है। ठीक इसी तरह उत्तराखंड के रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक यात्री के लिए भारी पड़ गयी। आपको बता दे रविवार को देहरादून एक्सप्रेस संख्या 14120 देहरादून से काठगोदाम जा रही थी तभी रुद्रपुर स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन काठगोदाम के लिए रवाना होने लगी। लेकिन इसी बीच प्लेटफार्म पर सामान लेने उतरा एक यात्री चलती ट्रेन में एसी कोच पर चढ़ने लगा। हालांकि चलती ट्रेन में कोच का बंद दरवाजा खोलने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया जिससे वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। गनीमत रही की इसी बीच प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल विकास ने मुस्तैदी दिखाते हुए फंसे यात्री को खींचकर बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गयी हालांकि इस हादसे के दौरान यात्री के पैरों में खरोंचे आई है। साथ ही यात्री ने कांस्टेबल को जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया। वही आरपीएफ इंस्पेक्टर तरूण वर्मा ने बताया कि घटना के बाद यात्री को उसी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.