हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार 100 मीटर खायी में गिरी, हादसे में कई घायल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में इन दिनों लगातार सड़क हादसों की कई खबर सामने आ रही हैं वही कल हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और बेटा-बहू घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। हल्द्वानी से जागेश्वर जा रही कार मंगलवार सुबह अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटशाल के समीप अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी, उनकी पत्नी विमला अधिकारी, पुत्र पारस अधिकारी, पुत्रवधु अंबिका अधिकारी घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों ने विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल पेटशाल में भर्ती कराया। बाद में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह अधिकारी को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वाहन स्वामी राजेंद्र सिंह अधिकारी परिवार के साथ जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.