गुजरात के वडोदरा में ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक में सोमवार को ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। वही पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में 32 साल के एक मजदूर की मौत हो गई। आपको बता दे मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 03:30 बजे बेंजीन स्टोरेज टैंक में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट ने इस पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। हालांकि सोमवार रात को जारी बयान में बताया गया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही जवाहरनगर थाने के इंस्पेक्टर एबी मोरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, की ‘रिफाइनरी में आग लगने की घटना में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे धीमंत मकवाना नाम के शख्स की मौत हो गई।
साथ ही वडोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि IOCL कैंपस में स्थिति नियंत्रण में है। सामने आये वीडियो में रिफाइनरी से घना धुंआ उठता नजर आ रहा है जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। साथ ही रिफाइनरी से कई कर्मचारियों को IOCL कैंपस से बाहर निकलते देखा गया। दरअसल IOCL ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के पानी के छिड़काव प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार IOCL कैंपस में फ्लुइड सर्कुलेशन को रोक दिया गया था। आगे उन्होंने कहा कि आग न फैले, इसके लिए अन्य स्टोरेज टैंकों को भी ठंडा किया जा रहा है।