हल्द्वानी में आईटीआई गैंग की गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है और पुलिस इसपर रोक नहीं लगा पा रही है। आपको बता दे ताजा मामला शुक्रवार रात का है जब इस गैंग ने तिकोनिया के पास एक अंग्रेजी शराब की दूकान के बाहर दो युवको पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने दूकान में घुसे युवको को वहाँ भी नहीं छोड़ा और रॉड से वार कर दिया। यहाँ तक की इस हमले के बाद जब पीड़ित कोतवाली में तहरीर देकर लौट रहे थे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की नियत से कार से कुचलने की कोशिश की। हालांकि इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
दरअसल बरेली रोड के पास वसुंधरा कॉलोनी के निवासी गौरव नेगी ने पुलिस को तहरीर दी जिसमे उसने बताया की शुक्रवार रात को वो अपने दोस्त के साथ तिकोनिया गया था। जहा युवको के एक गुट से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गयी। जिसके बाद इन लोगो ने गौरव और उसके दोस्त को पीटना शुरू कर दिया। हलाकि जैसे तैसे जान बचाने के लिए दोनों पास में ही मौजूद वाइन शॉप के अंदर घुस गए। लेकिन आरोपीयो ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और दूकान के अंदर घुसकर उनसे मारपीट की। साथ ही पीड़ित गौरव ने आरोप लगाया की कोतवाली से लौटते वक्त आरोपियों ने उनपर कार चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। गनीमत रही की वो बाल बाल बच गए। हालांकि युवक और उसके दोस्त की आँख, सिर और पैरो में चोट आयी है। साथ ही कोतवाल राजेश कुमार ने बताया की मारपीट करने वाले युवको के नाम सामने आ चुके है और ये पूरी घटना वीडियो क्लिप में कैद हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।