प्रभारी मंत्री रेखा आर्य पर गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को लेकर खड़ा हुआ बड़ा सवाल

By New31 Uttarakhand

नैनीताल जिले में कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पंहुचा है। जहा एक ओर कुमाऊं को जोड़ने वाला हल्द्वानी का गौला नदी पर बना पुल अनिश्चितकालीन के लिए बंद हो गया, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी खतरे की जद में आ गया है। आपको बता दे गौला नदी बीते 2 साल से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को नुकसान पंहुचा रही है। लेकिन इस आपदा के समय जब प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण करना चाहिए तब हम्हारी जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य हल्द्वानी पहुंचकर रेसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ कर उसका आनंद ले रही है। हालांकि जब मीडिया ने प्रभारी मंत्री से पूछा कि आपके जिले में इतनी बड़ी आपदा आई है, उसका निरीक्षण करने की बजाय आप रेसलिंग में आई तो इस पर प्रभारी मंत्री कोई ठोस जवाब नहीं दे पायी उल्टा बातो को घुमाते हुए नजर आयी।

गौरतलब है कि रेसलिंग के द ग्रेट खली के प्राइवेट शो का शुभारंभ करने प्रभारी मंत्री रेखा आर्य तो आ गई, लेकिन आयोजन स्थल से कुछ ही दूर आपदा प्रभावित क्षेत्र जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी शामिल है, उसको देखने तक नहीं गयी। इतना ही नहीं बल्कि मीडिया के सवालों को टालते हुए भी नजर आई। क्योंकि स्टेडियम बचाने के लिए कोई भी विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ उसकी बातें बैठक और निरीक्षण तक ही सीमित रह जाती हैं। प्रशासन सिर्फ इस बात का हवाला देती है की बरसात काफी अधिक होने की वजह से स्टेडियम के पास भू कटाव हुआ है। दरअसल कुछ ही महीने में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेल होने हैं, ऐसे हालत में स्टेडियम में खेल कैसे होंगे, और जिला प्रशासन, खेल विभाग और सिंचाई विभाग इस पर क्या कदम उठाएगा ये भी एक बड़ा सवाल है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.