देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर रिपोर्ट जारी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि लगातार चौथे दिन कोरोना के तीन हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 9 मई को 2288, 10 मई को 2897 और 11 मई को 2827 मामले सामने आए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के रोजाना आने वाले मामलों में गुरुवार की तुलना में आज (शुक्रवार) को मामूली बढोतरी दर्ज की गई है | आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 2,841 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है | साथ ही पिछले 24 घंटे के अंदर 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई है | आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है, कि देश में अभी 18,604 एक्टिव केस हैं | पिछले 24 घंटे में 3,295 मरीज ठीक हुए हैं | जिसे मिलाकर अबतक देश में 4,25,73,460 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं |
Date : 13-मई-2022
Penned by Reeta Joshi