Kolkata Rape Murder Case: सवालों में घिरा पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष? केस में आया नया मोड़

By New31 Uttarakhand

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुए रेप-मर्डर केस के विरोध में देशभर में लगातार प्रदर्शन चल रहा है। आपको बता दे कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दरअसल सीबीआई संदीप घोष से 6 दिन से पूछताछ कर रही है। लेकिन इसी बीच आरजी कर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने संदीप घोष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दे अख्तर अली ने दावा किया है कि डॉक्टर से हुई दरिंदगी का मुख्य आरोपी संजय रॉय पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सुरक्षा में शामिल था और उनके बाउंसर के रूप में काम करता था। साथ ही अख्तर अली ने ये भी दावा किया कि संदीप घोष अस्पताल के लावारिस शवों को बेचने सहित कई अवैध गतिविधियों में शामिल था।

इतना ही नही बल्कि अख्तर अली का आरोप है की घोष बांग्लादेश में बायोमेडिकल अपशिष्ट और मेडिकल उपकरणों की तस्करी में लगा हुआ था। अख्तर अली का कहना है कि उसने इस संबंध मे विजिलेंस कमेटी के सामने शिकायत भी की थी जो की जांच का हिस्सा भी था। लेकिन फाइनल रिपोर्ट देने के बाद दो घंटे बाद ही उसका ट्रांसफर कर दिया गया और शिकायत के बाद भी संदीप घोष पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। हालाँकि अब संदीप घोष पर लगे इन आरोपो की जाँच हो रही है और जाँच के बाद ही पता चल सकेगा की असल मे अख्तर अली के लगाए गए आरोपो मे कितनी सचाई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.