कोलकाता मे जूनियर डॉक्टर और उत्तराखंड की नर्स के साथ दरिंदगी के बाद लगातार पूरे देश मे आक्रोश रैली निकाली जा रही है जिसमे सभी छात्र एकजुट हो कर सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहे है इसी सिलसिले मे कल शुक्रवार को haldwani के मुखानी चौराहे पर भी छात्रों ने अपने फोन के फ्लैस जलाकार आक्रोश रैली निकाली। इतना ही नही बल्कि गुस्साए छात्रों ने विरोध में शुक्रवार को तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया और बंगाल सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। आपको बता दे इस घटना ने पूरे समाज को सर्मसार कर दिया है। बच्चो का गुस्सा फुट फुटकर बाहर आ रहा है। इन छात्रों को बस इंसाफ चाहिए और पीड़िता के आरोपी को सजा।
दरअसल ये घटना 9 अगस्त की है लेकिन अभी तक पीड़िता और उसके घर वालो को इंसाफ नही मिला है। हालाँकि इस मामले मे कोलकाता पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं और ममता सरकार भी सवालों के घेरे में है। लेकिन इसी बीच हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सीबीआई कोलकाता पुलिस के दर्ज बयानों की जांच कर रही है। और ये जानने की कोशिश कर रही है कि जब घटनास्थल के हालात सबकुछ बयां कर रहे थे तो पुलिस ने केस को सुसाइड की तरफ ले जाने की कोशिश क्यों की। आखिर इन सब के पीछे किसका हाथ है और कौन आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या करने का आरोपी बताया जा रहा संजय रॉय भी अब सीबीआई की कस्टडी में आ चुका है। जांच एजेंसी लगातार उससे पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या सच में ये वारदात उसी ने की है, या वह सिर्फ असली आरोपी या किसी और को बचाने के लिए खुद को आरोपी बता रहा है।