आदि कैलाश मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही ठप

By New31 Uttarakhand

पिथौरागढ़ में लिपुलेख आदि कैलाश सड़क के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा जिसके चलते सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। आपको बता दे आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन होने से तवाघाट- लिपुलेख मोटर मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया। दरअसल बुधवार दोपहर मालपा से कुछ आगे एकाएक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। सड़क से गुजर रहे धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अचानक भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। साथ ही ये भी बताया कि सड़क के दोनों ओर 10 से अधिक वाहन फंस गए हैं। बीआरओ के 65 आरसीसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद जताई है।

सड़क बंद होने से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली और मौसम भी सुहावना हो गया। जिले में मलबा और बोल्डर गिरने से एक सीमा समेत 19 सड़कें बंद हैं। लोगों को पैदल आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।साथ ही प्रधान राजकुमार ने बताया कि रोंतिस गाड़ में बरसात के सीजन में सड़क बंद हो जाती है। और जमतड़ी प्रधान हरीश सामंत का कहना है कि पुल का कार्य शुरू हो गया है लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुल का कार्य तेजी से किए जाने की मांग उठाई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.