राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी दिल्ली के कोचिंग सेंटर जैसा मामला सामने आया है। आपको बता दे शहर में बुधवार देर रात आई बारिश के बाद विद्याधरनगर के ध्वज नगर में एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। जिसमें डूबने से एक परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई। दरअसल करीब 6 घंटे के चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 12 बजे तीनों के शव बाहर निकाले गए। वही स्थानीय पार्षद ने बताया कि ध्वज नगर में लोगों ने अवैध मकान बना रखे हैं। साथ ही तेज बरसात के कारण मकानों की मिट्टी ढह गई थी।
बता दे मिली जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के कारण मकान की दीवार ढहने से बेसमेंट में सो रही अशोक कि बेटी पूजा जिसकी उम्र 19 साल थी, अशोक की दोहिती पूर्वी जिसकी उम्र 6 साल थी और कमल शाह जिसकी उम्र 23 साल थी उसमे फंस गए। जिसके बाद सूचना प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लेकिन करीब छह घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। बता दे तीनों मृतक बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। हालाकि उपमुख्यमंत्री और विद्याधरनगर विधायक दिया कुमारी ने जयपुर कलेक्टर से बात कर घटना की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों की सहायता के निर्देश दिए। साथ ही दिया कुमारी ने घटना स्थल का दौरा भी किया।