दिल्ली के राजेंद्र नगर मे कोचिंग सेंटर मे जलभराव से तीन छात्रों की मौत के बाद प्रशासन सक्त हो गया है। आपको बता दे हल्द्वानी मे डीडीए ने सोमवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट मे चल रहे कोचिंग सेंट्रो मे छापा मारा। साथ ही नक्शे मे खामिय, कोचिंग सेंट्रो मे पार्किंग नही होने पर प्राधिकरण ने 10 कोचिंग सेंट्रो के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया। दरअसल डीडीएस के अपर सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार ने प्राधिकरण कर्मियों के साथ कोचिंग सेंटर मे छापा मारा। डीडीए के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया की मुखानी मे स्थित साई कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट मे संचालित शिक्षा कोचिंग सेंटर, कैटलिस्ट कोचिंग सेंटर, जेएमडी मैथेमेटिक्स क्लासेस, AD स्किल देवेलोपमेंट सेंटर।
इसके साथ ही कपिल कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट मे स्थित कालराज क्लासेस, बिष्ट क्लासेस कोचिंग सेंटर, कालराज एवम विक्टर कोचिंग सेंटर, कालराज जीवन कोचिंग सेंटर, साथ ही दुर्गा सिटी सेंटर मे संचालित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर, स्टडी शॉर्ट हैंड क्लासेस के यहाँ छापा मारा गया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की कोचिंग सेंट्रो के प्रबंधक अथवा स्वामियों की ओर से निर्मित भवन के संबंध मे कोई भी मानचित्र व अन्य अभिलेख प्रस्तुत नही किये गए और मौके पर पार्किंग की व्यवस्था भी नही मिली। हालाँकि इसके बाद संयुक्त सचिव वाजपेयी ने बताया की कोचिंग सेंट्रो के प्रबंधक और स्वामियों की ओर से संभंधित भवन के अभिलेख प्रस्तुत न करने पर सभी को नोटिस जारी किये गए।