उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है | यहाँ हर वर्ग के लोग रहते है, और रोज कुछ नया मामला देखने को मिल जाता है | ताजा नए मामले में एक 10 साल का बच्चा फ़ोन करके एक डॉक्टर को धमकी देता है और 3 करोड़ की रंगदारी मांगता है |मामला हल्द्वानी शहर का है जहा रामपुर रोड पर डॉक्टर वैभव का गर्व डायग्रोस्टिक सेंटर एंड हास्पिटल एवं आवास है | मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है और रंगदारी मांगने और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |
पुलिस दवरा पूछताछ में पता चला की रंगदारी मागने और रंगदारी नही देने पर बच्चे के अपरहण की धमकी देने वाला 10 साल का बच्चा है, जो की तीसरी कक्षा में पढ़ता है | बच्चा काफी शातिर दिमाग का है और सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहता है | मात्र 10 साल ले बच्चे ने अपना यू ट्यूब चैनल भी बना रखा है | इस बच्चे ने अपने मन से नंबर बना कर डायल किया जो की डॉक्टर को फ़ोन लग गया | डॉक्टर को नौ मई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, कॉल उठते ही तीन करोड़ देने और ना देने पर बच्चे के अपरहण की धमकी मिली |
Date : 12-मई-2022
Penned by Reeta Joshi