उत्तराखंड में दरक रहे पहाड़, बदरीनाथ हाईवे आज भी बंद, 3000 यात्री फसे

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से भारी तबाही मची हुई है। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कही जगह-जगह रास्ते बंद हैं। आपको बता दे लैंडस्लाइड के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद कर दिए गए है। साथ ही बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक भरभराकर बोल्डर गिरने लगे। जिसके बाद तेजी से मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागे। गनीमत रही कि सभी मजदूर सुरक्षित है। हालांकि जरा सी देरी मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। वही जोशीमठ के समीप बंद बदरीनाथ हाईवे पर फिर से मलबा आने से पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। साथ ही हाईवे बंद हुए आज तीसरा दिन हो चूका है।

दरअसल दूसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे नहीं खुलने से यात्रियों ने वाहनों में रात गुजारी लेकिन आज तीसरे दिन भी हाईवे की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। मौके पर ड्रि्लिंग मशीन के ऊपर भी भारी बोल्डर गिर गया और बीआरओ बोल्डरों को हटाने में जुटा है। बता दे करीब 3000 तीर्थयात्री यहां फंसे हुए हैं। वही प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को 3500 से अधिक खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ पर जाने से पहले यात्री मौसम की जानकारी जरूर लें। पहाड़ों पर सावधानीपूर्वक चलें और नदी किनारे जाने से बचें।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.