बरसात की शुरुआत होते ही हल्द्वानी में एक बार फिर जंगली जानवरो का आतंक बढ़ गया है। आपको बता दे हल्द्वानी में कल देर रात गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया। दरअसल बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बहार निकला था, उसी बीच घात लगाए बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने वन विभाग और प्रशाशन को सुचना दी, बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गयी और आज सुबह बच्चे का शव जंगल के पास मिला।
वही तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया की रेलवे पटरी के पार झुग्गी में रहने वाले प्रीतम के सात साल के बेटे शिवा को गुलदार ने निवाला बना लिया। हलाकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सुचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए। फ़िलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास पेट्रोलिंग की जायेगी।