उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गर्मी का प्रकोप जारी है बता दे एक ओर जहा धामी सरकार दावा कर रही है की बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है की 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए लेकिन संजय नगर, बंगाली कॉलोनी, 25 एकड़ कॉलोनी, बंजरी कंपनी और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग पिछले एक सप्ताह से कोई भी दिन ऐसा नहीं बीता जिसमे कमसे कम 16 घंटे भी ठीक से बिजली आई हो।
यहां तक की बंगाली कॉलोनी बिंदु खत्ता वालो को तो न दिन में और न ही रात में बिजली ठीक से मिल रही है। बल्कि बिजली पानी के लिए यहां के लोगो को एसे तरसना पड़ रहा है जैसे आजादी से पहले के किसी गांव में आ गए हो। अब इसे बिजली विभाग की नाकामी कहे या सरकार और स्थानीय नेताओं के ग्रामीण क्षेत्र बंगाली कॉलोनी और आस पास के क्षेत्र के लिए उदासीन रवैया। वही हल्द्वानी क्षेत्र के लोगो का भी बिजली कटौती से बुरा हाल है चाहे दिन हो या रात लेकिन बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है ऐसे में धामी सरकार के दावे खोखले नजर आ रहे है।