लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर 64.40% प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही दूसरे चरण का मतदान भी पूरा हुआ आपको बता दे दूसरे चरण की बैतूल सीट पर बसपा उम्मीदवार के निधन से इस सीट के चुनाव को तीसरे चरण में कर दिया गया था। वही इस दौरान बंगाल और उत्तर प्रदेश में छिटपुट हिंसक और झड़प की घटनाएं भी सामने आई।
दरअसल चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सबसे ज्यादा 81.61% मतदान असम में तो वही सबसे कम 57.34% मतदान उत्तरप्रदेश में हुआ है। इस चरण में गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), शिवराज सिंह चौहान (विदिशा), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), प्रल्हाद जोशी (धारवाड़), डिंपल यादव (मैनपुरी), सुप्रिया सुले (बारामती) और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (राजगढ़) से मैदान में हैं। अब इन सबकी किस्मत का फैसला 4 जून को मतगणना में होगा।