शासन को आयोग ने सौपी रिपोर्ट, इस आरक्षण के अनुसार होंगे आगामी नगर निकाय चुनाव

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बता दे आगामी नगर निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर स्थिति साफ हो गई है और एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है हलाकि शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उम्मीद है की इसी रिपोर्ट के आधार पर निकाय चुनाव के आरक्षण तय किए जाएंगे।

दरअसल प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट यानी एक तिहाई महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी। बात करे नगर पालिका की तो प्रदेश में इस समय कुल 41 नगर पालिका है जिनमे से इस बार चेयरमैन पद हेतु कोई 1 सीट ST, कोई 6 सीट SC व कोई 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जायेगी। वंही महिला आरक्षण में कुल 41 सीटों में से कोई 14 सीट महिला हेतु आरक्षित की जाएगी।

ठीक उसी तरह प्रदेश में इस समय कुल 45 नगर पंचायत है जिनमे से इस बार चेयरमैन पद हेतु कोई 0 सीट ST, कोई 6 सीट SC व कोई 16 सीट OBC के लिए आरक्षित की जायेगी। वंही महिला आरक्षण के लिए 15 सीट आरक्षित की जाएगी। साथ ही देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण के लिए 34 सीट आरक्षित की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.