उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर चुनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई बता दे जिससे चार युवकों समेत एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वही घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। लेकिन एक युवती की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। साथ ही मृतक युवकों को खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।
बता दे मसूरी पुलिस द्वारा सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चारो युवक और दोनो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। लेकिन सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। वही शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।