बदरीनाथ धाम के कैश काउंटर से हुई हजारों की चोरी,सीसीटीवी की मदद से ढूंढा जा रहा चोर

By New31 Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने के दिन मंदिर के पूजा काउंटर से 93 हजार रुपयों की चोरी हो गयी हैं | 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे और इसी बीच पूजा काउंटर पर काफी भीड़ होने पर चोरों ने काउंटर से 93 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया | इस दौरान कांउटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने चोरी की सूचना मंदिर समिति अधिकारियों को दी | जिसके बाद थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की गई | मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है | पुलिस के अनुसार चोर की CCTV मैं तस्वीर साफ नही दिख पा रही है | चोरों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है | इस मौके पर बद्री केदार मंदिर समिति के सीईओ बी डी सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत बद्रीनाथ थाने की की गई है और पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की ढूंढने में जुटी हुई है |

Date : 11-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.