देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3545 नए मामले, 27 लोगों की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

भारत में कोरोना के मामलों में फिर उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,545 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 27 मरीजों की मौत भी हुई है। बता दें कि ये लगातार तीसरा दिन है जब लगातार तीसरे दिन कोरोना के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। तीन मई को 3,205 जबकि चार मई को कुल 3,275 मामले सामने आए थे। हीं, कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना से कुल 3549 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर 19,688 हो गए हैं। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.05 फीसदी है मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 30 लाख, 94 हजार 938 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोविड से कुल 5 लाख 24 हजार 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

Date : 6-May-2022

Penned by Reeta Joshi

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.