दिल्ली- इंफ्लुएंजा के सबटाइप H3N2 वायरस के बीच कोरोना संक्रमण एक बार फिर फन फैलाने लगा है…जी हां मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली में कोरोना के 200 के पार नए संक्रमित मामले सामने आए हैं. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी रिकॉर्ड की गई है..दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 28 मार्च को 214 के नए मामले पॉजिटिव मिले हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी की भी मौत नहीं हुई.
पिछले 24 घंटों में कोरोना के महज 1811 टेस्ट किए गए हैं. करीब 81 मरीज ठीक हुए. अब दिल्ली शहर में संक्रमण दर बढ़कर 11.82 फीसदी हो गई है. फिलहाल, दिल्ली में कोरोना के कुल 671 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 410 मरीज होम आइसोलेशन में और 47 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. इससे पहले 27 मार्च को कोरोना के 115 नए मामले आए और संक्रमण दर 7.45 फीसदी थी.

बता दें कि 24 घंटें के अंदर ही बढ़ी संक्रमण दर ने स्थानीय लोगों में टेंशन पैदा कर दी है. वहीं, 26 मार्च को दिल्ली में कोरोना के 153 नए मामले आए थे. उस वक्त कोरोना संक्रमण दर 9.13 फीसदी थी, जबकि 25 मार्च को 139 नए मिले और संक्रमण दर 4.98 फीसदी थी.