Uttarakhand Weather Today- उत्तराखंड में आने वाले दो दिन कैसा रहेगा मौसम, जारी हो गया ताजा अपडेट

By New31 Uttarakhand

एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में होली से पहले तापमान तेजी से बढ़ने लगा है.. तो वहीं मौसम विभाग द्वारा भी निरंतर रूप से पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। एक-दो दिन पहले हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी… मगर अब फिर से रोज तेज धूप खिलने के बाद पारा बढ़ने लगा है।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई है। जिसकी वजह से यह आशंका लगाई जा रही है कि तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है…बता दें कि गुरुवार को दून समेत अधिकतर क्षेत्रों में तेज धूप खिली हुई थी जिसकी वजह से तापमान भी बढ़ गया था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में तापमान में भी दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

YOUTUBE

वहीं प्रदेश में अगले 2 दिन मौसम शुष्क रहने की वजह से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी… रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रह सकता है और मौसम भी करवट ले सकता है, ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.