हल्द्वानी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य से लगातार चलाये जा रहें नशे के विरूद्व अभियान को सफल एवं साकार बनाये जाने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी करने एवं बिक्री करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी पुलिस शराब तस्करों के तस्करी करने के नए-नए तरीकों से हैरान है, इससे पहले टैंकर में शराब का जखीरा पकड़ने वाली हल्द्वानी पुलिस को अब डाक पार्सल वाहन से शराब का जखीरा मिला है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब से लाई गयी यह अवैध शराब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत की है, पकड़ा गया तस्कर सुनील हरियाणा का रहने वाला है…. इस समय होली के मद्देनजर शराब की तस्करी बढ़ गई है जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।