uttarakhand news : पुरानी पेंशन को लेकर उत्तराखंड ,हरियाणा अन्य राज्यों में प्रदर्शन सी. एम. धामी की मुसकिलें बढ़ी.

By New31 Uttarakhand

रविवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी और उत्तरकाशी में क्रांति महारैली का आयोजन किया गया. इसमें कुमाऊं के सभी जिलों से पहुंचे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू न करने पर राज्य सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की. राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद अन्य राज्यों में भी इसकी बहाली को लेकर कर्मचारी दबाव बना रहे हैं.

महारैली हाइडिल गेट नैनीताल रोड पर निकाली गई. एक बैंक्वेट हॉल में सभा भी हुई. कर्मचारियों ने कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस पर संसद मार्च निकालकर कर्मचारी एकजुटता दिखाएंगे. वहीं, उत्तरकाशी के बाद ओल्ड पेंशन बहाली के राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कर्मचारी कुमाऊं में विशाल रैली करेंगे. हल्द्वानी में 26 फरवरी को रैली होनी है. साथ ही योजना लागू नहीं होने पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया और 2024 में जवाब देने की बात की.

इससे पहले 8 जनवरी को भी देहरादून में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने का प्रयास किया था.

YOUTUBE

वही पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर रविवार को कर्मचारियों ने हरियाणा पंचकूला में भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया. बजट सत्र से पहले कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया. वहीं, अगले साल राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वोट भी डाले जाएंगे.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.