लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,हल्द्वानी में करता है कबाड़ का काम

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक साथ एक तस्कर को गिरफतार किया। जिसके पास से एक इलैक्टानिक तराजू भी बरामद हुआ है। बता दे कि आज एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कैनाल रोड जीएसटी भवन के पास वाहन चैक कर रही थी।

इस दौरान एक व्यक्ति हाइडिल पनचक्की की ओर से कैनाल रोड की तरफ पैदल आ रहा था। जिसके पीठ पर एक बैग टंगा था। पुलिस को देख वह रूक गया और फुटपाथ से नीचे उतरने लगा। पुलिस ने जब उसे आवाज लगाई तो वह तेजी से आगे भागने लगा। ऐसे में पुलिस को उसपर शक हुआ। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने जब उसका बैग चैक किया तो उसमें से करीब 105 ग्राम स्मैक निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम सग्गन है जो की ग्रमा ओझा बदांयु यूपी का निवासी है। जो काफी समय से हल्द्वानी में रहकर कबाड़ का काम करता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.