रामनगर पहुंची उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने लगातार भर्ती घोटालों के मामले सामने आने पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहाँ की सरकार को इससे छोटे मोटे झटके लग सकते है, लेकिन सरकार की नीयत साफ है.

बता दें कि रामनगर पहुंचने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया…वहीं इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए ऋतु खंडूरी ने पेपर लीक मामले और भर्ती घोटाले पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहाँ कि इन सबसे सरकार को छोटे मोटे झटके लग सकते है,लेकिन सरकार की नीयत बिलकुल साफ है.और सरकार किसी भी गलत कार्य करने वालों को नही बख्शेगी.उन्होंने कहाँ की जब नियत साफ हो तो सारी चीजें साफ होती चली जाती है.

साथ ही ऋतु खंडूरी ने कहां कि जिस तरीके से पेपर लीक मामले और भर्ती घोटाले सामने आए है, हमारी सरकार हमारे अफसर लगे हुए है कि जो हमारी परीक्षाएं आगे होंगी उनमें पारदर्शिता रहे,और ईमानदारी से हम परीक्षार्थियों की परीक्षा ले सकें,ताकि जो हमारे प्रदेश के युवा है उनका भविष्य उज्ज्वल हो.वही दोनों ही सरकारों द्वारा कुमाऊं से गढ़वाल को जोड़ने वाले कंडी मार्ग पर कई वायदे किये गए पर आज तक इस मार्ग को कोई बनवा नही पाया.

वहीं इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहां कि मेरी पहली प्राथमिकता लालढांग चिल्लरखाल 12किलोमीटर का मार्ग बनाना है ,जिस पर भी कई सारी दिक्कतें है उस मार्ग पर हम कार्य कर रहे है.वही उन्होंने कहाँ कि कंडी मार्ग भी मेरे ध्यान में है,और बहुत जल्द इस मार्ग को बनाने को लेकर सिस्टेमेटिक तरीके से हम भारत सरकार के पास जाएंगे और आज नही तो कल यह मार्ग जरूर बनेगा.