भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले सामने आए…और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,962 रह गई…प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए मरीजों को मिला कर भारत में अब तक 4.46 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.. वहीं आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,728 लोगों की जान गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.07 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है।

कोरोना के 134 नए केस आए
वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं… पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है… हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है… देश में आज कोरोना के 134 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी की मौत की खबर नहीं है।

देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है…डेली पॉजिटिविटी रेट 0.07% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.09% है.. जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है..वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है।