पेपर लीक मामले के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। आयोग के अध्यक्ष ने विशेष बैठक बुलाई , जिसमें तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा।

बैठक में परीक्षाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा फरवरी और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा अप्रैल में कराई जाएगी। पटवारी-लेखपाल पुर्नपरीक्षा और सहायक लेखाकार परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित होंगी।

बदली तिथी –
परीक्षा का नाम-फॉरेस्ट गार्ड भर्तीपहले तय तिथि 22 जनवरी नई तिथि 09 अप्रैल
परीक्षा का नाम-पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले तय तिथि 28 से 31 जनवरी नई तिथि23 से 26 फरवरी
परीक्षा का नाम-पटवारी-लेखपाल भर्ती पहले तय तिथि 08 जनवरी(रद्द) नई तिथि 12 फरवरी
परीक्षा का नाम-सहायक लेखाकार परीक्षा पहले तय तिथि 12 फरवरी नई तिथि19 फरवरी

जल्द जारी होगा कैलेंडर
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि जल्द ही सभी संशोधन करते हुए परीक्षाओं का दूसरा कैलेंडर जारी किया जाएगा।सभी भर्तियों के पेपर हटा दिए हैं, जिनकी जगह नए पेपर लेंगे।
बदल रहा आयोग, कड़े हो रहे इंतजाम