Uttarakhand News: कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अटका, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पर भी संकट के बादल

By New31 Uttarakhand

18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अंतिम चरण में है। पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एसटीएफ को एक पत्र भेजा। आयोग की ओर से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा कराई जानी है। इस भर्ती पर भी आयोग ने एसटीएफ से क्लीयरेंस मांगी है।

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने दो और भर्तियों की जानकारी एसटीएफ से मांगी है। अगर एसटीएफ से पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी नकल का कोई संदिग्ध मामला बताया जाता है तो उसी हिसाब से आयोग निर्णय लेगा।

YOUTUBE

अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एसटीएफ को एक पत्र भेजा। इसमें पूछा गया है कि क्या पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी उनकी कोई कार्रवाई गतिमान है? जब तक एसटीएफ क्लीयरेंस नहीं देगी, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा। इसी प्रकार, आयोग की ओर से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है। इस भर्ती पर भी आयोग ने एसटीएफ से क्लीयरेंस मांगी है।
जब तक क्लीयरेंस नहीं मिलेगी, आयोग तब तक इस परीक्षा पर निर्णय नहीं लेगा

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.