उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और पुलिस-प्रशासन की तमाम सख्ती भी नकल माफिया के कारनामों पर रोक नहीं लगा पाई है…उत्तराखंड में एक बार फिर पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, बता दें कि उत्तराखंड में 8 जनवरी को हुई पटवारी की परीक्षा रद्द कर दी गई है…
पेपर आयोग के ही अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी के साथ मिलकर लीक कराया। एसटीएफ ने अनुभाग अधिकारी, पत्नी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से परीक्षा सामग्री और 41.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं….जानकारी के अनुसार आयोग ने आरोपी अनुभाग अधिकारी को निलंबित करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है।

अब यह परीक्षा 12 फरवरी को दोबारा होगी… एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को पटवारी-लेखपाल भर्ती के पेपर लीक का खुलासा किया… जिस पर एसटीएफ की चार टीमें बनाकर हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में रवाना की गई। शुरुआती पड़ताल में आयोग के ही एक कर्मचारी का हाथ सामने आ रहा था। एक अभ्यर्थी ने आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के नाम का खुलासा किया।
