Bageshwar News:उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

By New31 Uttarakhand

उत्तरायणी मेले को लेकर बागेश्वर में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं… कोरोना काल के बाद मेले के भव्य आयोजन को लेकर हर जतन किए जा रहे हैं, इसी दौरान उत्तरायणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी अनुराधा पाल और पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र पहुंचे जहां पर उन्होंने निर्माणाधीन सांस्कृतिक पण्डाल, प्रदर्शनी, वीआईपी गैलरी के साथ ही सरयू घाट आरती क्षेत्र का निरीक्षण किया

इस दौरान जिलाधिकारी ने मेलाधिकारी और ईओ नगर पालिका को स्टेज 10 फिट आगे बढाने और बैरेकेटिंग के साथ ही सेफ हाउस बनाने के निर्देश दिए, वहीं डीएम ने कहा सरयू आरती को भव्य रूप दिया जाएगा… सरयू घाट के दोनों तटों पर 5100 दीये जलाने के साथ ही 10 महादीयो से महाआरती की जाएगी,

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को संपूर्ण मेले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए साथ ही वीआईपी गैलरी में पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए है. वहीं उन्होंने ईओ नगर पालिका व मेलाधिकारी को सारी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Yt
Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.